समस्तीपुर: सिंघिया पीएचसी में 15 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन

समस्तीपुर | सिंघिया | शुक्रवार

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिंघिया में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 15 महिलाओं का सफल बंध्याकरण (नसबंदी) ऑपरेशन किया गया। सभी ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए और सभी महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति सामान्य बताई गई।

यह कार्यक्रम प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बंध्याकरण ऑपरेशन डॉ. अनिल कुमार ने किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम सक्रिय रही और मरीजों की देखभाल में अहम भूमिका निभाई।

इस अवसर पर फार्मासिस्ट संजय कुमार सिंह, बीसीएम राहुल कुमार, गौरव, कन्हैया कुमार, नरेंद्र सिंह उर्फ गोपाल सिंह, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी ने बताया कि सभी 15 महिलाओं का ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा है तथा सभी की तबीयत सामान्य है। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से निर्धारित आर्थिक प्रोत्साहन राशि, निःशुल्क दवाएं और आवश्यक चिकित्सीय जांच की सुविधा प्रदान की जाती है।

उन्होंने क्षेत्र की महिलाओं एवं दंपतियों से परिवार नियोजन की सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि छोटा परिवार न केवल आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त होता है, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Comment

और पढ़ें