सिंघिया PHC प्रभारी डॉ. एम.एम. अंसारी ने छेड़ी टीबी के खिलाफ मुहिम! लोगों को किया जागरूक, कहा- समय पर जांच और इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक होती है | समस्तीपुर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज! लोगों को गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी समस्तीपुर के माहे और महरा पंचायत में लगा प्रशासन का मेगा पंचायत सहयोग शिविर! आवास, राशन, बिजली और दाखिल-खारिज की समस्याओं का मौके पर समाधान समस्तीपुर में राशन घोटाले का बड़ा आरोप! मृत महिला के नाम पर वर्षों से उठ रहा था अंत्योदय राशन? पीडीएस डीलर पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, एसडीओ ने बैठाई जांच | समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ननिहाल में पढ़ाई कर रहे 11 साल के मासूम सत्यम को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांस, पूरे गांव में पसरा मातम | कोल्हुआघाट में करेह नदी की नहर में जेसीबी से उड़ाहीकरण पर बवाल! मजदूरों का फूटा गुस्सा, सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ननिहाल में पढ़ाई कर रहे 11 साल के मासूम सत्यम को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांस, पूरे गांव में पसरा मातम |

यह दुखद घटना समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के कुंडल-1 पंचायत अंतर्गत मामूरपुर निमी गांव की है। मृतक की पहचान जहांगीरपुर पंचायत के बेहट गांव निवासी शंकर मुखिया के 11 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, सत्यम कुमार अपने ननिहाल मामूरपुर निमी गांव में अपने नाना सुरेश मुखिया के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह कक्षा तीन का छात्र था। मंगलवार की रात अचानक एक विषैले सांप ने उसे डस लिया।

सर्पदंश के बाद परिजनों ने बिना समय गंवाए सत्यम को इलाज के लिए हसनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

घटना की सूचना बुधवार को सिंघिया थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया।

थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी आवश्यक कार्रवाई की है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से लोगों को सर्पदंश से बचाव के प्रति जागरूक करने और समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।

Leave a Comment

और पढ़ें