पटना। बिहार पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी और गुम हुए 45 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 60 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और पटना पुलिस की इस पहल की सराहना की।
बिहार पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य चोरी और गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों तक पहुंचाना है। इस अभियान के माध्यम से लगातार लोगों की खोई हुई संपत्ति वापस दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।
बिहार पुलिस ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान लोगों की खोई हुई मुस्कान लौटाने की दिशा में प्रभावी साबित हो रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।









