सिंघिया PHC प्रभारी डॉ. एम.एम. अंसारी ने छेड़ी टीबी के खिलाफ मुहिम! लोगों को किया जागरूक, कहा- समय पर जांच और इलाज से टीबी पूरी तरह ठीक होती है | समस्तीपुर में झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज! लोगों को गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में जलजमाव से बढ़ी परेशानी समस्तीपुर के माहे और महरा पंचायत में लगा प्रशासन का मेगा पंचायत सहयोग शिविर! आवास, राशन, बिजली और दाखिल-खारिज की समस्याओं का मौके पर समाधान समस्तीपुर में राशन घोटाले का बड़ा आरोप! मृत महिला के नाम पर वर्षों से उठ रहा था अंत्योदय राशन? पीडीएस डीलर पर फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप, एसडीओ ने बैठाई जांच | समस्तीपुर में दिल दहला देने वाली घटना! ननिहाल में पढ़ाई कर रहे 11 साल के मासूम सत्यम को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले ही टूट गई सांस, पूरे गांव में पसरा मातम | कोल्हुआघाट में करेह नदी की नहर में जेसीबी से उड़ाहीकरण पर बवाल! मजदूरों का फूटा गुस्सा, सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर के माहे और महरा पंचायत में लगा प्रशासन का मेगा पंचायत सहयोग शिविर! आवास, राशन, बिजली और दाखिल-खारिज की समस्याओं का मौके पर समाधान

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत माहे एवं महरा पंचायत में मंगलवार को पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की संयुक्त अध्यक्षता रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने की।

इस विशेष शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान पंचायत स्तर पर ही सुनिश्चित करना था, ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन, अंचलाधिकारी मोनी कुमारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एम. एम. अंसारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज झा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उत्कर्ष दुबे, विद्युत विभाग के जेई शशांक शेखर सिंह, बीसीओ ललन सिंह, थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता, जीविका के बीपीएम पुष्यंत पुष्कर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, जल-नल योजना, बिजली आपूर्ति, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, दाखिल-खारिज, सोलर स्ट्रीट लाइट, सड़क, शिक्षा और अन्य जनसमस्याओं से संबंधित आवेदन एवं शिकायतें अधिकारियों को सौंपीं।

इस दौरान कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की।

रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इसी उद्देश्य से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रहा है और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहा है।

शिविर के दौरान महरा पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने पात्र लाभुकों के बीच निर्गत प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों से आम लोगों को काफी सुविधा मिलती है और सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिलने की उम्मीद बढ़ती है।

Leave a Comment

और पढ़ें