माहे पंचायत भवन पर जाने का सड़क नहीं ,लोगो ने एसडीओ से सड़क निर्माण की मांग किया
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित माहे पंचायत भवन के पास एक दलित टोला जिसकी आबादी एक हजार से ज्यादा है फिर भी वहां के लोगों को घर से बाहर मुख्य सड़क पर जाने और पंचायत भवन पर जाने के लिए कोई रास्ता नहीं बना है इस मामले में यहां के लोगो ने रोसड़ा के अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार से मांग किया है हमलोगो बच्चे से बूढ़े हो गया मगर आज तक उक्त रास्ता का निर्माण नहीं किया गया जबकि यहां पर सरकारी जमीन पर्याप्त है ।इस मामले को अनुमंडल पदाधिकारी संदीप कुमार ने गंभीरता से लेते हुए आर डब्लू डी को निर्देशित किए है कि जांच पड़ताल कर सड़क निर्माण करवाया जाय









