कुंडल2 के महादलित लोग टोला में आजादी के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत कुंडल 2 पंचायत स्थित निमी ग्राम के वार्ड 5 के लोगो ने समाजसेवी त्रिभुवन कुमार यादव के निवृत्त में सिंघिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन से लिखित आवेदन देकर सड़क निर्माण करवाने की गुहार लगाया है कि आजादी के 79वर्ष बीतने के बाबजूद यहां के महादलितों के गांव को देखने व सड़क निर्माण करवाने वाले कोई जन प्रतिनिधि ध्यान नहीं दिया है सिर्फ व सिर्फ चुनाव के समय दर्शन करवाने पहुंचते है चाहे पंचायत का चुनाव हो विधानसभा या लोक सभा का चुनाव हो ।चुनाव के बाद कोई देखने वाला नहीं मिलता है इन लोगों ने विंदेश्वर मांझी श्रवण मांझी अशर्फी मांझी लालन दास के खेत होते हुए निमी से भरहर चौक जो ग्रामीण कार्य विभाग के सड़क तक निजी जमीन में मिटीकरण खरनंजा करने की मांग किया हैं इनलोगों का कहना है कि उक्त निजी जमीन वाले सड़क निर्माण हेतु सहमति दे चुका है।इस पर प्रखंड विकाश पदाधिकारी विवेक रंजन और प्रखंड प्रमुख बिरजू साहू ने बताया कि आवेदन मिला है कोशिश की जाएगी कि किसी तरह सड़क निर्माण हो जाय









