समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड क्षेत्र की फुलहरा पंचायत में पीडीएस दुकान की पॉश मशीन काम नहीं करने से उपभोक्ताओं को पिछले तीन-चार दिनों से राशन उठाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राशन लेने के लिए दूर-दराज से पहुंच रहे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करने के बाद भी बिना राशन लिए वापस लौटना पड़ रहा है।
रविवार को भी कई उपभोक्ता राशन लेने के लिए पीडीएस दुकान पहुंचे। उपभोक्ता फूलबाबू यादव, सरोज यादव, अर्जुन यादव, भूषण पासवान समेत अन्य लोगों ने बताया कि वे करीब तीन किलोमीटर दूर से राशन लेने के लिए आते हैं, लेकिन पॉश मशीन काम नहीं करने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ता है। एक उपभोक्ता ने बताया कि रविवार को भी वह करीब दो घंटे से दुकान पर बैठा है, लेकिन मशीन चालू नहीं हुई।
इस समस्या के कारण गरीब और जरूरतमंद परिवारों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं ने जल्द से जल्द पॉश मशीन को ठीक कराने की मांग की है।
इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उत्कर्ष दुबे ने बताया कि पॉश मशीन में बेल्ट्रॉन की ओर से तकनीकी समस्या उत्पन्न हुई है। उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराकर जल्द समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।बताते चले कि इस समस्या से पीडीएस विक्रेता भी परेशान रहते है









