सिंघीया में बोलेरा की ठोकर लगने से 6वर्ष के बच्चा का मौत होने पर ग्रामीणों ने हाइवे सड़क को किया जाम
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के बलहा में स्टेट हाइवे पर एक बोलोरो गाड़ी की ठोकर लगने से एक 6वर्षीय बच्चे की मौत हो गया ।इस मामले में परिजनों ने बताया कि रोसड़ा से आ रहा बोलोरो सिंघिया तरफ तेज गति से जा रहा था और उक्त बच्चे को सड़क पार करने में बोलोरो वाले ने ठोकर मार दिया परिजनों ने इलाज करवाने हेतु सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघिया में इलाज करवाने ले गया मगर उपस्थित डॉक्टर ने इसे मृत घोषित कर दिया।मृतक बच्चा का पहचान बलहा ग्राम के संजीत राम का 6वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ कुमार के रूप में किया गया है ।परिजनों ने आक्रोशित होकर सिंघिया रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग एसएच88 को जाम कर दिया।मौके पर सिंघिया थाने के पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव ज्योति कुमारी पूरे दल बल के साथ पहुंचकर लोगो को समझा कर सड़क जाम हटवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि ठोकर मारने वाले गाड़ी की पहचान हेतु जांच पड़ताल किया जा रहा है









