4अगस्त को होगा नीरपुर भाररीया और हरदिया में होगा पंचायत सहयोग शिविर
सिंघिया प्रखंड अंतर्गत दो पंचायतों में 04/08/2026 (मंगलवार) को चिन्हित किए गए स्थल पर “सहयोग शिविर” का आयोजन किया जाना है। सिंघिया प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज हरदिया में (शिविर स्थल :- पंचायत भवन हरदिया समय 9:00 बजे पूर्वाह्न से 12:00 बजे अपराह्न तक) एवं ग्राम पंचायत राज नीरपुर भरड़िया में (उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीरपुर भरड़िया का प्रांगण, समय 1:00 बजे अपराह्न से 4:00 बजे अपराह्न तक) “सहयोग शिविर” का आयोजन दिनांक 04/08/2026 (मंगलवार)को होना निर्धारित है। उक्त शिविर आयोजन के मद्देनजर प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंधिया, विवेक रंजन द्वारा दोनों पंचायतों के शिविर स्थलों का जायजा लिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी सिंधिया के निदेशानुसार दोनों पंचायत (हरदिया एवं नीरपुर भरड़िया) में आयोजित होने वाली सहयोग शिविर को लेकर आमजनों को सरकार की योजनाओं के संबंध में शिकायत, समस्या एवं सुझाव के लिए पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर से पूर्व ही पंचायत कार्यालय में आवेदन देने के लिए पंचायत में लाउडस्पीकर के साथ माइकिंग के माध्यम से प्रचार प्रसार करवाया जा रहा है। पंचायत में आयोजित होने वाली शिविर के संबंध में प्रखण्ड स्तरीय सभी पदाधिकारी एवं कर्मी को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी गई है।









