महरा के लोगो ने पुराना बिजली तार बदलने और पोल गाड़ने की मांग किया
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड के अंतर्गत महरा पंचायत के ग्रामीण दिनेश पासवान रमन कुमार भोला कुमार संतोष कुमार नीतीश कुमार मुखिया प्रतिनिधि राम सागर यादव समेत कई लोगो ने आज गुरुवार को बिजली विभाग के जेई शशि शेखर सिंह से मांग किया है कि पुराना बिजली तार को बदल दिया जाए और किसानों के हित में 40 से 50बिजली पोल गाड़ दिया जाय ताकि किसानों को खेती करने में सुविधा मिल सके।वही जेई शशि शेखर सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा जानकारी दिया गया है कंपनी द्वारा मुहैया किए जाने पर तार बदल दी जाएगी और पोल गाड़ दिया जाएगा








