सिंघिया पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी के भाड़े के मकान में भीषण चोरी

सिंघिया पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी के भाड़े के मकान में भीषण चोरी

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के कोल्हूआघाट में त्रिपुरारी यादव के मकान में भाड़े पर सिंघिया पीएचसी के स्वास्थ्यकर्मी दिनेश कुमार और उसकी पत्नी पूजा कुमारी रहती जबकि पूजा कुमारी भी गरीबी के कारण सिंघिया में एक प्राइवेट स्कूल में काम कर रही है फिर भी चोर ने उनको नहीं बख्शा बुधवार को बीती रात्री में अज्ञात चोर ने उनके रूम से भीषण चोरी कर दिया।इस मामले में पूजा कुमारी ने बताई कि रात्री में गेट को बाहर से लगा कर गेट के पास ही पति पत्नी सो गई जब आज गुरुवार सुबह सोकर उठी तो गेट खुला देखने पर अंदर प्रवेश कर देखी तो पैर का चांदी का पायल 50हजार रुपया मोबाइल और चार्जर अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया है इस घटना की जानकारी सिंघिया पुलिस को देने पर 112 पुलिस टीम जांच करने पहुंची।उन्होंने यह भी आरोप लगाई कि पुलिस ग़स्ती में कमी रहने पर चोर शक्रिय है वहीं थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि चोरी करने की जानकारी मिली है जांच पड़ताल किया जा रहा है ।बताते चले कि दो सप्ताह पूर्व में सिंघिया एसबीआई के पास कई दुकान में चोरी हुआ था उसका उद्भेदन अभी तक नहीं हो पाया है

Leave a Comment

और पढ़ें