बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सालेपुर ग्राम में आज गुरुवार को हुई मारपीट की घटना में 2पुरुष और एक महिला घायल हो गई है जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज करवाने हेतु सिंघिया पीएचसी में लाया है सभी घायलों का पहचान सालेपुर ग्राम के सुखदेव साहू और उसके पत्नी सुनीता देवी और रामोतार साहू के रूप में किया गया है ।मारपीट का कारण 4धुर जमीन का मामला बताया गया है घायल व्यक्ति ने अपने परिजन महेश साहू दिनेश साहू पर लगाया है ।थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट करने का शिकायत मिला तो 112 पुलिस टीम को जांच पड़ताल करने भेज दिया था आवेदन देने पर विधि संवत कारवाई की जाएगी








