सम्राट चौधरी को बिहार में मुख्यमंत्री बनते ही सिंघिया में अपराधी ने एक शिक्षिका से एक लाख रु0 लुट लिया

बिहार सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनते ही सिंघिया थाना क्षेत्र में अपराधी बेलगाम हो गया है निर्भीक होकर लुट पाट शुरू कर दिया
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है। खैरपुरा गांव की रहने वाली शिक्षिका ममता कुमारी से दिनदहाड़े बदमाशों ने रुपये से भरा बैग छीन लिया।
जानकारी के अनुसार, ममता कुमारी (पति: अरविंद पासवान) शुक्रवार को State Bank of India की सिंघिया शाखा से 80 हजार रुपये की निकासी कर अपने घर खैरपुरा लौट रही थीं। इसी दौरान एसएच-88 मुख्य सड़क पर बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें पीछे से धक्का देकर गिरा दिया और उनका बैग छीनकर फरार हो गए।
पीड़िता के अनुसार, बैग में कुल करीब 1 लाख रुपये थे, जो उनके ससुर दयाराम पासवान के निधन के बाद क्रिया-कर्म के लिए निकाले गए थे। घटना के बाद से शिक्षिका का रो-रो कर बुरा हाल है।
इस मामले में सिंघिया थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। हालांकि घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली है।
स्थानीय लोगों में पंकज कुमार सुनील कुमार समेत कई लोगों का कहना है कि बैंक परिसर के आसपास अक्सर संदिग्ध लोग मंडराते रहते हैं और पैसे निकालकर लौटने वाले लोगों को निशाना बनाते हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by P News (@official_pnews)

Leave a Comment