सिंघिया से बड़ी खबर 3 कट्टा जमीन विवाद में6लोग घायल

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के डुमरा ग्राम में आज सोमवार को दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में 6लोग घायल हो गया जिसे परिजनों ने इलाज करवाने हेतु सिंघिया पीएचसी में एडमिट करवाया है उक्त घायल व्यक्ति की प्रथम पक्ष की पहचान थाना क्षेत्र के डुमरा ग्राम के राम चंदर साहू उसके पुत्र संतोष साहू और पत्नी रेखा देवी दूसरे पक्ष से चलीतर साहू उसकी पत्नी रेणु देवी और राम शगुन साहू के पत्नी संजीता देवी के रूप में किया गया है ।मारपीट का कारण 3 कट्टा जमीन को लेकर बताया गया है। दूसरे पक्ष से घायल रेनू देवी ने बताई कि इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी किया गया मगर वे लोग नहीं माने वही पहले पक्ष से घायल व्यक्ति संतोष कुमार ने आरोप लगा रहा है कि मेरे हिस्सा की जमीन को जबरन कब्जा कर लिया है ।इस घटना के बारे में पूछे जाने पर सिंघिया थाने के थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि मारपीट करने की घटना की जानकारी मिली है जांच पड़ताल किया जा रहा है आवेदन देने पर विधि संवत कारवाई की जाएगी

 

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by P News (@official_pnews)

Leave a Comment

और पढ़ें