भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हन ईएमआई वाली’ का यूट्यूब पर जलवा, 80 लाख पार हुए व्यूज; दूसरी फिल्म की तैयारी में जुटे निर्माता बिहार मौसम अपडेट | बारिश, तेज हवा और कुहासे का अलर्ट, सतर्क रहें लोग मोहिउद्दीननगर में 40 लाख की चोरी! बंद घर का वेंटिलेटर तोड़ लाखों के जेवर ले उड़े चोर राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर व्यवहार न्यायालय में समीक्षा बैठक, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर खानपुर में महिला की मांग में जबरन सिंदूर डालने वाला दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई तेज समस्तीपुर में राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज, मुंगेर और एकलव्य की टीम ने दर्ज की जीत

मोहिउद्दीननगर में 40 लाख की चोरी! बंद घर का वेंटिलेटर तोड़ लाखों के जेवर ले उड़े चोर

समस्तीपुर: जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र में बंद पड़े एक घर को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। विशनपुर बेड़ी पंचायत के वार्ड संख्या-1 में एक स्क्रैप व्यवसायी के घर से सोने-चांदी के आभूषण, कीमती कपड़े, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामान चोरी कर लिया गया। चोरी गए सामानों की अनुमानित कीमत गृहस्वामी ने करीब 30 से 40 लाख रुपये बताई है। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पीड़ित गृहस्वामी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ अनमोल ने घटना को लेकर मोहिउद्दीननगर थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि बीते 2 अक्टूबर को अपने पिता के श्राद्धकर्म के बाद घर में ताला लगाकर व्यावसायिक काम से कोलकाता चले गए थे। घर लंबे समय से बंद था और इसी का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

शुक्रवार को जब वे वापस अपने घर पहुंचे और मुख्य दरवाजा खोलकर अंदर गए, तो घर की हालत देखकर स्तब्ध रह गए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और घर का वेंटिलेटर टूटा हुआ था। जब उन्होंने अंदर रखी अलमारी और अन्य सामानों की जांच की, तो सोने-चांदी के जेवर, महंगे कपड़े, महत्वपूर्ण कागजात और कई कीमती वस्तुएं गायब मिलीं। इसके बाद चोरी की जानकारी स्थानीय लोगों को दी गई और पुलिस को सूचना दी गई।

वेंटिलेटर तोड़कर घर में घुसे चोर

ग्रामीणों के मुताबिक, चोरों ने घर में प्रवेश करने के लिए वेंटिलेटर को तोड़ दिया था। आशंका जताई जा रही है कि बांस की सीढ़ी का सहारा लेकर घर के भीतर दाखिल हुए और इसके बाद कमरों व अलमारियों के ताले तोड़कर चोरी की। घटनास्थल पर बांस की सीढ़ी मिलने की बात भी सामने आई है। चोरी के तरीके से अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने घर की स्थिति की जानकारी जुटाई होगी और पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे।

बंद घरों में चोरी से ग्रामीणों की बढ़ी चिंता

घटना को लेकर पंचायत के उपप्रमुख अमरेश कुमार सिंह, पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह समेत स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने चिंता जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई लोग रोजगार और कारोबार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। ऐसे परिवारों के घर लंबे समय तक बंद रहते हैं, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं। लोगों को अब अपने घरों और संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इससे पहले कल्याणपुर बस्ती पूरब पंचायत के वार्ड संख्या-4 में फूलमती देवी के घर लाखों रुपये की चोरी हुई थी, लेकिन उस मामले में भी अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने की बात कही जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है।

जांच में जुटी पुलिस, जल्द गिरफ्तारी का भरोसा

चोरी की सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घर का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस चोरी के तरीके, संभावित संदिग्धों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गृहस्वामी की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले के उद्भेदन के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने जल्द ही चोरी की घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया है।

Leave a Comment

और पढ़ें