मामूरपुर निमी में पिकअप की ठोकर लगने से बाइक सवार एक महिला की मौ “त
बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के कुंडल 1पंचायत स्थित मामूरपुर निमी में एक बाइक सवार महिला की मौत पिकअप की ठोकर लगने से हो गया मृतक महिला की पहचान थाना क्षेत्र के सलहा ग्राम के संतोष साफी के पत्नी रंजना देवी के रूप में किया गया है ।घटना के बारे में बताया गया कि रंजना देवी ने अपने पति के साथ बाइक से हसनपुर में अपने गोतनी को देखने गई थी उसे प्रसव हुआ था और घर लौटने के क्रम में जब मामूरपुर निमी पहुंची तो पीछे राजघाट से आ रहा पिकअप गाड़ी वाले ने ठोकर मार दिया जिससे उक्त महिला का मौत घटना स्थल पर ही हो गया और उसका पति भी गंभीर रूप से घायल हो गया था तथा पिक अप वाले गाड़ी लेकर भाग गया इस घटना की जानकारी मिलते ही सिंघिया थाने के पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव और ज्योति कुमारी घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजने की तैयारी में जुट गया और गाड़ी की छानबीन में जुट गया है









