सिंघिया में महिला को सर्पदंश, समय पर इलाज से बची जान
समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के महरा पंचायत स्थित धनहों गांव में एक महिला को विषैले सर्प ने काट लिया। महिला की पहचान चंदन सदा की पत्नी रंजन देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने उन्हें तुरंत सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया, जहां डॉ. राकेश कुमार ने उपचार किया। इलाज के बाद महिला की स्थिति सामान्य बताई गई है। चिकित्सक ने लोगों से अपील की है कि सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें, ताकि समय पर इलाज से जान बचाई जा सके।








