“समस्तीपुर में शर्मनाक मामला! एक्सीडेंट में पैर गंवाने के बाद भी कर्ज वसूली का दबाव

“समस्तीपुर में शर्मनाक मामला! एक्सीडेंट में पैर गंवाने के बाद भी कर्ज वसूली का दबाव

समस्तीपुर से एक बेहद ही संवेदनशील और शर्मनाक मामला सामने आया है।
जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के लहरगछिया गांव में रहने वाली अनिता देवी के पति मनीष दास, जो एक महीने पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इस हादसे में उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा और अब वे चलने-फिरने में असमर्थ हैं।
इसके बावजूद, आरोप है कि उत्कर्ष प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी लगातार उन पर कर्ज वसूली का दबाव बना रहे हैं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने कई बार अपनी स्थिति से अवगत कराया, लेकिन इसके बावजूद भी वसूली के लिए घर तक पहुंचकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।
इस घटना को लेकर इलाके में आक्रोश का माहौल है।
अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by P News (@official_pnews)

Leave a Comment

और पढ़ें