समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड स्थित पंचायत समिति भवन सिंघिया में आज शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक रंजन की अध्यक्षता में स्व गणना (Self Enumeration) अभियान को सफल बनाने के लिए जीविका के सीएम के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि स्व गणना अभियान 17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक चलेगा। इस दौरान सभी लोगों को se.census.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज करनी होगी।
वरीय पदाधिकारी द्वारा पूर्व में ही निर्देश जारी किया जा चुका है कि प्रखंड के आमजन के साथ-साथ सभी पदाधिकारी एवं कर्मी, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, जीविका दीदियां एवं स्वास्थ्य कर्मी इस निर्धारित अवधि में स्व गणना प्रक्रिया को अवश्य पूरा करें।
बैठक में बीपीएम जीविका पुष्यंत कुमार पुष्कर, आईटी सहायक अनिल कुमार, शिक्षक प्रदुमन कुमार, प्रवीण कुमार एवं अनिल कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
जीविका सीएम के साथ सिंघिया बीडीओ ने किया बैठक , स्वगणना कार्य हेतु
- pnews live
- No Comments
-
Post Views: 6








