अगरौल के व्यक्ति घायल डीएमसीएच रेफर

बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया रोसड़ा मुख्य सड़क मार्ग एसएच 88पर सालेपुर में एक मजदूर को सड़क हादसा में घायल होने पर स्थानीय लोगों ने सिंघिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज करवाने हेतु एडमिट करवाया जहां उपस्थित डॉक्टर राकेश कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर रहने पर डीएमसीएच दरभंगा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया है उक्त घायल व्यक्ति की पहचान थाना क्षेत्र के अगरौल ग्राम के डोमी पासवान के पुत्र राम बलि पासवान के रूप में किया गया है परिजन और वार्ड सदस्य गौरी यादव ने बताया कि यह बहुत ही गरीब मजदूर है सिंघिया जा रहा था कि एक चार चक्का गाड़ी वाले ने ठोकर मार कर फरार हो गया है ।इस घटना पर उक्त वार्ड सदस्य गौरी यादव तथा परिजन लोगो ने सरकार से आर्थिक मदद की मांग किया है वहीं थाना अध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने बताया कि एक्सिडेंट होने की सूचना मिला है जांच पड़ताल किया जा रहा है

Leave a Comment