बिहार के समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के सिंघिया नगर पंचायत स्थित वार्ड11के लोगो को प्रचंड धूप और भीषण गर्मी जैसे समय में भी पीने का पानी नहीं मिल रहा है जबकि लोगो को नगर पंचायत बनने पर बहुत उमीद जगी थी कि नया नगर पंचायत बनेगा तो विकास का गंगा बहेगा लेकिन यहां के लोगों को पीने का स्वच्छ पानी ही गायब हो गया है इसी मामले को लेकर समाजसेवी बैजू मंडल विकास कुमार समेत कई लोगो ने सिंघिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी से लिखित शिकायत कर जल नल के पानी आपूर्ति करवाने की मांग किया है








